संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मंगलवार को 52 पाल में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सर्वधर्म सद्भाव और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। भंडारे में इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, अरुण जेलदार, सुमेर सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत और मनोज रावत सहित अन्य लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के साथ सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया गया।