हथीन। हरिद्वार से अजमेर जा रही स्लीपर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर मंडकौला के निकट टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार छह लोगों को हल्की चोटें आईं और एक यात्री गंभीर रूप से घायल गया। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडकौला चौकी प्रभारी ने बताया कि स्लीपर बस हरिद्वार से अजमेर के लिए नौ मार्च को शाम छह बजे निकली थी। मंडकौला गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। बस में बीस यात्री सवार थे। बस के पिछले हिस्से में बैठे प्रहलाद राम गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण सवाई मान सिंह अस्पताल जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। इस सन्दर्भ में घायल प्रहलाद राम के पुत्र नरेंद्र के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मंडकौला चौकी इंचार्ज सचिन ने बताया कि ट्रक पंजाब के रजिस्ट्रेशन नंबर का है। इसी आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। बस में सवार अन्य पांच यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। उन्होंने कोई केस दर्ज नहीं कराया और घर चले गए। संवाद