फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केएमपी पर कैंटर की टक्कर से ईको में लगी आग, 19 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गंभीर, होली मनाने के लिए गांव अमरोहा जा रहा था परिवार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर गांव मंडकौला के निकट कैंटर ने इको गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इको गाड़ी में आग लग गई। दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए। इनमें से एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मंडकौला पुलिस चौकी इंचार्ज सचिन ने बताया कि इस संदर्भ में ईको कार में सवार रामकिशोर के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला अमरोहा के गांव बहादुर पुर निवासी परिवार महेंद्रगढ़ जिले के गांव बिहाली में रहते हैं। उक्त परिवार के लोग मंगलवार की रात को होली मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने गांव जा रहे थे। परिवार के लोग ईको से केएमपी से गुजर रहे थे कि मंडकौला गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। कुछ समय तक गाड़ी को कैंटर चालक ने घसीट भी दिया। इस दौरान ईको गाड़ी में आग लग गई। इको कार में सवार 19 लोगों को चोटें आईं हैं। इनमें से एक आग लगने के चलते झुलस गया, जिसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईको कार में रामकिशोर, दिनेश, ममता, नीतू, पूजा, राम रती, यादराम, परविंद्र, शीला, प्रथम, करिश्मा, राजबाला, सन्तोष, अनुज, सुखराम, मंगिया, मनोज, ताराचंद, मोनिका सवार थे। उक्त सभी को चोटें आईं हैं, जिन्हें जिला अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया। आग में झुलसने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। मंडकौला पुलिस चौकी इंचार्ज सचिन ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक का रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें