पलवल। राजमार्ग स्थित पृथला के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर हजारों की नकदी लूट ली। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई हनीश खान ने बताया कि गांव बालाहेड़ी (राजस्थान) निवासी मुकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह दो साल से ट्रक पर ड्राईवरी करता है। 15 सिंतबर को वह हेल्पर राजू के साथ ट्रक लेकर महुआ जा रहा था। पृथला के समीप ट्रक को साइड़ में खड़ा कर शौच करने लगा। इस दौरान बगैर नंबर प्लेट वाली बाइक पर तीन युवक आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने जेब में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अपने साथी राजू को आवाज लगाई तो तीनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए।