फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव जोधपुर निवासी गयानबती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी गांव घैंघोला निवासी वीरपाल के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने दहेज भी दिया था। लेकिन पीड़िता का पति उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ और अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीड़िता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें