फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से चालक की मौत,

Wed, 25 Sep 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे स्थित गांव बहरौला के पास खड़े ट्रक में बुधवार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बहरौला मोड़ के निकट ट्रक चालक जयदेव पुत्र दाताराम निवासी पाई जिला भरतपुर (राजस्थान) ट्रक पर जैक लगाकर टायर बदल रहा था।
विज्ञापन


परिचालक रमेश पुत्र परशुराम भी वहीं खड़ा था। इसी दौरान एक कैंटर आया और खडे़ ट्रक को टक्कर मार दी। इस दौरान अंदर बैठे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं परिचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। कैंटर का चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें