फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 18 टन प्लास्टिक दाना लेकर फरार हुआ ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आईसीएम लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के एक ट्रक चालक पर करीब 31.53 लाख रुपये मूल्य के 18 टन प्लास्टिक दाने के गबन का आरोप लगा है। कंपनी के मैनेजर विजय कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी का ट्रक चालक नवैद पुत्र अख्तर निवासी बड़का, कोलकाता के हल्दिया से माल लोड कर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन निर्धारित स्थान पर माल नहीं पहुंचा और चालक का मोबाइल फोन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

कंपनी के तलाश करने पर 4 मई को ट्रक होडल रोड स्थित सरपंच ढाबा और गांव अड़बर के बीच खड़ा मिला। जांच में ट्रक पूरी तरह खाली पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की वीडियोग्राफी कर जांच शुरू की। कंपनी ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर माल बरामद करने तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी रणवीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें