फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी घायल, पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित गौढोता फ्लाईओवर पर निजी स्कूल से बच्चों को पढ़ाने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार दो शिक्षकों हेमंत कुमार शर्मा और लालाराम को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लालाराम घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पीड़ित पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि गांव बंचारी निवासी जय राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हेमंत कुमार शर्मा हाईवे पर स्थित विद्या आनंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कॉमर्स का अध्यापक था। शुक्रवार दोपहर बाद वह स्कूल से बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने साथी पीटीआई शिक्षक लालाराम के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था।
विज्ञापन

जब बाइक गौढोता फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर टक्कर लगते ही वह दोनों सड़क पर गिर पड़े जिसमें उसके बेटे हेमंत कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



लालाराम का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें