फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पेशी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला अदालत परिसर में छेड़खानी के मामले में पेशी पर लाए गए आरोपी रितिक ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। हालांकि, मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। महिला प्रधान सिपाही सविता ने बताया कि आरोपी रितिक के खिलाफ 20 जनवरी को एक महिला ने छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस उसे 21 जनवरी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानसी धीमान की अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इस दौरान उनके साथ सिपाही सुमित और गुरमेल भी मौजूद थे। अदालत परिसर पहुंचते ही आरोपी ने सिपाही सुमित को धक्का देकर भागने की कोशिस की। हालांकि, पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस भागदौड़ में पुलिसकर्मियों और आरोपी को मामूली चोटें भी आईं। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें