पलवल। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय महोत्सव 23 जनवरी तक चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। इस वर्ष महोत्सव को प्रदेश में सभी 23 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजन हुआ। इसमें छात्रों की सक्रिय भागीदारी के लिए पेंटिंग, निबंध लेखन, क्विज व रंगोली मेकिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, खंड शिक्षा अधिकारियों सहित अनेक शिक्षाविद् उपस्थित रहे। संवाद