फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गणतंत्र दिवस से पहले तिरंगा लाइटें खराब, अधिकारी कर रहे अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
36 लाख रुपये की लागत से लगाई गई थी तिरंगा लाइटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़ाना के लिए शहर में लगवाई गईं तिरंगा लाईटें राष्ट्र के प्रमुख त्योहार गणतंत्र दिवस से पहले खराब पड़ी हैं। नगर परिषद ने शहर के सौंदर्यीकरण के तहत सड़कों पर लगीं स्ट्रीट लाइटों के ऊपर तिरंगा एलईडी लाइटें लगवाई थी। गणतंत्र दिवस से पहले तिरंगा लाइटों की खराब स्थिति ने नागरिकों और पर्यवेक्षकों को चिंता में डाल दिया है। कुल 36 लाख रुपये की लागत से 750 तिरंगा लाइटें लगाई गई थी। अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हुई है।
नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल के नेतृत्व में 20 मार्च 2025 को शहर को तिरंगे रंग में सजाने की योजना के तहत ये लाइटें लगाई गई थी। लाइटें रेलवे रोड, बस अड्डा, मीनार गेट, सिटी थाना, ओल्ड सोहना रोड, आगरा चौक, कमेटी चौक, हुडा चौक, अलावलपुर फ्लाईओवर, रसूलपुर फ्लाईओवर, अलीगढ़ फ्लाईओवर और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के एलिवेटेड पुल सहित प्रमुख मार्गों पर लगाई गई थी।
विज्ञापन

एनएच-19 पर 250 से अधिक तिरंगा लाइटें हैं खराब

रेलवे रोड, बस अड्डा, मीनार गेट पर लगी लाइटें खराब हो रखी है। एनएच-19 पर के फ्लाइओवर पर 250 से अधिक तिरंगा लाइटें खराब पड़ी हुई है। इस कारण शहर की सुंदरता खराब हो रही है। नगर परिषद इनको ठीक करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। नागरिकों का कहना है कि शहर की सौंदर्यीकरण योजना का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़ाना और सड़कें सजाना था लेकिन खराब लाइटें इस उद्देश्य को प्रभावित कर रही हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियों को रोकने के लिए समय पर रख-रखाव और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। इस समस्या के चलते शहर का सौंदर्यीकरण अधूरा और अनियमित नजर आ रहा है।
विज्ञापन


डीएमसी मनीषा शर्मा ने बताया कि समय के साथ कई तिरंगा लाइटें खराब हो जाती हैं। इन्हें समय-समय पर बदला जाएगा। अभी भी जो लाइटें खराब है उन्हें जल्द ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें