फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एनडीआरएफ के गोताखोरों के प्रयासों के बावजूद नहीं मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से लापता है विवाहिता, नहर किनारे मोबाइल व चप्पल मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव मढनाका निवासी 35 वर्षीय विवाहिता नीतू 12 घंटों के अथक प्रयासों के बावजूद गुरुग्राम नहर से नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के गोताखोर एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन नहर में सर्च अभियान में जुटे रहे। नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार स्वयं सर्च अभियान की निगरानी की। नहर के दोनों कोनों पर अंदर से कई किलो मीटर तक सर्च अभियान चलाया गया। इसके बावजूद भी बॉडी नहीं मिल पाई। नायब तहसीलदार श्रवण कुमार ने बताया कि अब शनिवार को पुनः दिन के समय सर्च अभियान चलाया जाएगा।

नीतू गांव मढनाका निवासी लखन की पुत्री है। उसका विवाह दस साल पूर्व मीतरौल निवासी दिनेश के साथ हुआ था। उसके दो संतान हैं। जानकारी के अनुसार नीतू का अपने पति एवं ससुराल वालों से कोई विवाद था। इसी विवाद के कारण नीतू के पिता लखन उसको मायके के मढनाका ले आए थे। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे नीतू मायके के घर से निकल गई। घरवाले जागे तो नीतू के न मिलने पर उसकी खोज की गई। उसका मोबाइल एवं चप्पल नहर किनारे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि नीतू नहर में कूद गई हो। तत्काल सूचना मण्डकौला चौकी पुलिस एवं हथीन थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश शुरू की। पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। सुराग नहीं मिलने पर एनडीआरएफ की टीमें बुलाई गई। लंबे तलाशी अभियान के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस नीतू के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने कहां-कहां बात की और आखिरी कॉल किसको की। हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन का कहना है कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें