संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत वरिष्ठ वर्ग महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के चयन के लिए जिले में 8 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न खेलों के ट्रायल होंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने ट्रायल के लिए खेलवार स्थान और समय निर्धारित कर दिए हैं।
जिला खेल अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि बास्केटबॉल के ट्रायल 8 अक्टूबर को शाम चार बजे जीएमएसएसएस तावड़ू, जूडो के ट्रायल आरजीकेपी खांडेवला और वॉलीबॉल के ट्रायल जीएसएसएस ताई में होंगे। फुटबॉल के ट्रायल 9 अक्टूबर को सुबह आठ बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडेवला तथा बॉक्सिंग के ट्रायल शाम चार बजे आरजीकेपी नगीना में होंगे। कबड्डी (एनएस) में बालिका वर्ग के ट्रायल 9 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे और बालक वर्ग के 10 अक्टूबर को शाम चार बजे आरजीकेपी कमेड़ा में होंगे।
खिलाड़ियों को फोटो, आधार कार्ड और राशन कार्ड/परिवार पहचान पत्र की प्रति साथ लानी होगी। चयनित खिलाड़ियों को टी-शर्ट व लोअर दिए जाएंगे।