फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में आगामी पांच सितंबर से किठवाड़ी चौक (एनएच-19) से पेलक इंटरचेंज तक पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


थाना यातायात के प्रभारी निरीक्षक जगवीर सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर भारी यातायात का दबाव न पड़े और यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

अलीगढ़ की तरफ से आने वाले हल्के वाहन जैसे बसें और कारें, रसूलपुर या अलावलपुर चौक से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। वहीं, भारी वाहनों जैसे ट्रक आदि को सलाह दी गई है कि वे केएमपी या केजीपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करें ताकि शहर के भीतर यातायात पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे संयम और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं और पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पूर्ण रूप से पालन करें। पुलिस का कहना है कि मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा या मार्गदर्शन के लिए यातायात पुलिस की टीमें हर महत्वपूर्ण स्थान पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें