फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसडीएम ने किया हसनपुर के प्रभावित गांवों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। सोमवार को एसडीएम बैलिना ने नायब तहसीलदार मोहम्मद खान, गिरदावर और पटवारियों के साथ यमुना नदी से प्रभावित गांवों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने खेतों में जलभराव और नष्ट हुई फसलों को देखा तथा किसानों से बातचीत की। एसडीएम ने ग्रामीणों से घबराने के बजाय सरकार के ई-क्षति पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और किसानों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें