फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाना पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, दो घायल

विज्ञापन
भवाना नहर की पुलिया पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव भवाना की आगरा नहर पर बना पुल लोगों के लिए काल बना हुआ है। बृहस्पतिवार को ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई, जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ते हादसों की वजह से कई सालों से पुल की चौड़ाई बढ़ाने और ग्रिल लगाने की मांग की जा रही है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने उपायुक्त, विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री से लेकर सीएम मनोहर लाल तक शिकायत की हुई है, लेकिन पुल के लिए बजट अभी तक नहीं आया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव लीखी निवासी लोहित बैंसला ने बताया कि बृहस्पतिवार को पवन सिंह, प्रवीण और जय सिंह गांव स्थित भट्ठे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। पुल से गुजरते समय ट्रॉली का पहिया नीचे उतर गया और ट्रॉली नहर में गिर गई। ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। कूदते समय दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लोहित ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत जिला अधिकारी, सीएम विंडो, नेताओं व मंत्रियों से की है। पुल बनवाने के लिए तीन साल पहले पलवल में लगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खुले दरबार में मांग भी उठा चुके हैं। हथीन में हुई सीएम रैली के दौरान भवाना पुल को बनाने की घोषणा की भी की गई थी। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।
बजट का इंतजार
सीएम घोषणा के तहत भवाना पुल की डीपीआर सरकार को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब बजट आने का इंतजार है। बजट आते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - नरेश नरवाल, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें