फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने जताई मौसम में परिवर्तन की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने मौसम के मिजाज में परिवर्तन की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में में देखने को मिलेगा। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बरसात हो सकती है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बदलते मौसम को लेकर चिंता जाहिर की है। उपनिदेशक डा. महावीर सिंह ने कहा कि इस समय गेहूं की फसल में दूधिया दाना पड़ चुका है। दाना बनने की प्रक्रिया जोरों पर है, यदि तेज हवा के साथ बरसात और ओलावृष्टि होती है तो उसका सीधा नुकसान किसानों को झेलना पड़ सकता है। तेज हवा से फसल गिर सकती है और ओलावृष्टि से गेहूं के पौधे टूट सकते हैं, ऐसे में ओले गिरने से नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। उत्पादन पर भी व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
फिलहाल उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान भाई फसल में सिंचाई रोक दें, मौसम साफ होने का इंतजार करें। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान से 3 डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें