फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' वाला चाइनीज मांझा: डॉक्टर-पुलिसकर्मी की हालत गंभीर, पलवल में बढ़ रहे केस; 18 दिन में इतने बढ़े आंकड़े

Mon, 28 Jul 2025 08:16 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

फरीदाबाद जिले के पलवल शहर में इन दिनों चाइनीज मांझे का कहर देखने को मिल रहा है। मांझे की चपेट में आने से डॉक्टर और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
मांझे की चपेट में आने से युवक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर और जिले में पतंग उड़ाने में इस्तेमाल हो रहे चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 10 जुलाई से लेकर अब तक मांझे से कटने के कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कई मामलों में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दिखाने के लिए कुल पांच मामले पहुंचे। साथ ही निजी अस्पतालों में भी पांच केस इलाज कराने वाले पहुंचे। सबसे ताजा मामला डॉ. अरुण का है, जो बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गर्दन पर मांझा लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज न होता तो जान को खतरा हो सकता था। एक अन्य घटना में एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक की बाजू में मांझा गहराई तक घुस गया, जिससे मांस तक कट गया। इन्हें जिला अस्पताल में उपचार मिला।
विज्ञापन


चाइनीज मांझे की बिक्री पर सरकारी स्तर पर प्रतिबंध होने के बावजूद यह खुलेआम बाजारों में बिक रहा है। पुलिस व प्रशासन अब तक कोई ठोस अभियान नहीं चला सके हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें