फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी किसान-मजदूरों की महापंचायत, सरकार को करेंगे मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रविवार को खेती-किसानी विरोधी काले कानूनों को वापस कराने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी व बिजली संशोधन बिल 2020 को रद्द कराने की मांग को लेकर आयोजित होने वाली किसान-मजदूर महापंचायत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान पंचायतें आयोजित कर पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि पंचायत में पलवल, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम व मथुरा जिले के हजारों किसान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, कर्मचारी संगठन पंचायत में हिस्सा लेकर सरकार को मांगे मानने के लिए मजबूर करेंगे। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने की अध्यक्षता शुक्रवार को बंसीलाल दूधौला ने की, जबकि संचालन दरियाब सिंह ने किया। धरने में किसान नेताओं ने कहा कि भारत के किसान अपनी एकता और संघर्ष का नया इतिहास लिख रहे हैं। जनता के वोट से चुनी हुई सरकार सब कुछ भूलकर पूरी तरह से पूंजीपतियों की चाटुकारिता में लगी हुई है। जिन्हें देश के अन्नदाताओं का रक्षक बनना था वो अब उनके भक्षक बन चुके हैं। किसान अपने अस्तित्व, स्वाभिमान तथा जमीन व जिंदगी के लिए निरंतर आंदोलन कर रहा है।
इस अवसर पर किसानों, खेतिहर मजदूरों, कामगारों, महिलाओं, युवाओं व छात्रों से इस ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन किसान व राष्ट्र को बचाने के लिए किया जा रहा है। धरने में शामिल किसानों को रमेशचंद गौड़ौता, चेतराम मेंबर, भागीरथ बैनीवाल, नन्दलाल सरपंच, किशनचंद शर्मा, रणजीत चौहान, अच्छेलाल, जयदेव चौहान, चंद्रमुनि धतीर, चन्दन सिंह डराना, रूपचंद दलाल व बीरसिंह चौहान ने विचार रखे।
विज्ञापन

गांव में जारी रहा जनसंपर्क अभियान
किसान मजदूर महापंचायत को लेकर शुक्रवार को गांवों में पंचायतों को दौर चलता रहा। किसानों ने गांव अलावलपुर, चिरवाड़ी, घोड़ी, औरंगाबाद, मीतरौल, रायदासका, बामनीखेड़ा, दीघोट व रूंधि में पंचायत आयोजित कर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी महापंचायत में समर्थन देने की घोषणा की। जनसंपर्क अभियान में किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, रूपराम तेवतिया, सोहनपाल, ताराचंद, बीधू सिंह, नरेंद्र सहरावत, हरदयाल, मास्टर मवासी राम विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें