फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आज 26 राज्यों की टीमों के 600 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा का जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 28 से 31 अगस्त तक चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला पलवल बृहस्पतिवार से खेलों का गढ़ बनने जा रहा है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 28 से 31 अगस्त तक चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इस चैंपियनशिप में देशभर के 26 राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे और दमखम दिखाएंगे।

जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से होगी, जबकि विधिवत शुभारंभ शाम चार बजे उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अगस्त को खेल दिवस पर होंगे विशेष आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर भी जिले में विशेष तैयारी की गई है। 29 अगस्त को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे। इस मौके पर कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, नेटबॉल और हॉकी की प्रतिस्पर्धाएं कराई जाएंगी। वहीं, 31 अगस्त को खेल विभाग की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों से पलवल में खेलों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें