फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीआईएसएफ भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
2023 में बीएसएफ का फिजिकल टेस्ट किया था पास, इसी दौरान मिला था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नौकरी की चाहत में एक युवक ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने सीआईएसएफ में भर्ती कराने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए और बाद में न केवल फर्जी दस्तावेज थमा दिए, बल्कि पैसे लौटाने की मांग पर जान से मारने की धमकी भी दी। गदपुरी थाना पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बघौला निवासी गौतम ने बताया कि वर्ष 2023 में उसने बीएसएफ का फिजिकल टेस्ट पास किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गौरव नामक युवक से हुई। गौरव ने खुद को बड़े अफसरों से जुड़ा बताकर कहा कि वह अधिकारी कोटा से सीआईएसएफ में उसकी भर्ती पक्की करवा सकता है। गौरव ने यह भी दावा किया कि उसके मामा आर्मी में कमांडो हैं। गौरव और गौतम के बीच पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ। गौतम ने किस्तों में दो लाख 23 हजार रुपये फोन पे से भेजे, जबकि शेष दो लाख 77 हजार रुपये दादा परसराम के साथ जाकर नकद दिए। भुगतान के बाद गौरव ने भरोसा जताने के लिए व्हाट्सएप पर सीआईएसएफ के एडमिट कार्ड भेजे, लेकिन जांच में वे सभी कागजात नकली साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम के मुताबिक जब उसने छह फरवरी 2024 को रकम वापस मांगी तो गौरव भड़क गया और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, उसने पूरे परिवार को गोली मारने तक की बात कही। पीड़ित युवक ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर सुरक्षित कर रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें