फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन पद के लिए टिकट की दौड़ शुरू

विज्ञापन
Ticket race begins for the post of city council chairman
विज्ञापन
होडल। नगर परिषद चेयरमैन पद के लिए सामान्य वर्ग पुरुष सीट आरक्षित होने पर उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से टिकट पाने के लिए जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है। यहां तक कि बड़े नेताओं के यहां जमकर हाजिरी लगा रहे हैं। शहर में भाजपा और कांग्रेस से टिकट पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कई नए चेहरे चेयरमैन पद के लिए चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। चेयरमैन पद के संभावित उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी अभी से जातीय समीकरण भी बैठाने में जुट गए हैं। अपने परिचितों और नजदीकियों से भी चुनाव को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी है। इस बार चेयरमैन पद पर चुनाव सीधे होने हैं, इसलिए उम्मीदवारों में उत्साह ज्यादा है। उम्मीदवारों का मानना है कि जो भी चेयरमैन का चुनाव जीतेगा, उसे हर बार की तरह पार्षदों द्वारा हटाए जाने का डर नहीं होगा। ऐसे में इस बार होने वाले नगर परिषद के चुनावों में काफी रोमांचक मुकाबले होने की संभावना है।
एक तिहाई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
फरवरी में हुई ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान होडल नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में से एक तिहाई वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। पिछले चुनावों में महिलाओं के लिए वार्ड 4, 6, 8, 16, 18 और अनुसूचित वर्ग महिला के लिए वार्ड 12,15 आरक्षित थे। फरवरी में हुए ड्रॉ के अनुसार, अब महिलाओं के लिए वार्ड 1, 3, 7, 11, 20 और अनुसूचित वर्ग महिला के लिए वार्ड 17 एवं 19 आरक्षित है। वहीं, अनुसूचित वर्ग के लिए वार्ड 14 और 12,15 आरक्षित रहेंगे। इसी प्रकार पिछड़े वर्ग के लिए वार्ड 5 व 13 आरक्षित है।
विज्ञापन

विकास कार्यों की देखरेख कर रहे एसडीएम
16 जून को पिछले बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद एसडीएम को नगर परिषद का चार्ज सौंप दिया गया है। अब शहर में होने वाले विकास कार्यों की देखरेख एसडीएम ही कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनावों के साथ ही नगर परिषद के चुनाव करवाए जाएंगे। तब तक एसडीएम ही प्रशासक के रूप में नगर परिषद का कार्य देखेंगे।
यह हैं प्रमुख दावेदार
नगर परिषद चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार हेमंत जैन, उदय सिंह सौरोत, मेजर नंबरदार के अलावा दो-तीन और दावेदार कांग्रेस की टिकट पाने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं, जबकि, भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों में शीशपाल, दीपक सौरोत प्रमुख हैं। भाजपा की सहयोगी पार्टी जजपा द्वारा अब तक कोई पत्ते नहीं खोले गए हैं। हालांकि, कुछ चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार जजपा से टिकट चाहते हैं। वहीं इनेलो और आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने का इच्छुक अभी तक कोई दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें