फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कबूतर चोरी के आरोप में तीन युवकों को धुना, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी पांच रेलवे रोड स्थित न्यू कॉलोनी में कबूतर चोरी करने के आरोप में लोगों ने तीन युवकों को जमकर पीटा। पिटाई से घायल युवकों में से एक की हालत गंभीर है। आनन-फानन में उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक के भाई विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर रात करीब 10 बजे उसका छोटा भाई करण अपने दोस्त दक्ष और शीशू के साथ घूमने गया था। देर रात विशाल को पता लगा कि भाई करण और उसके दोस्तों को कुछ लोगों ने कबूतर चोरी का आरोप लगाकर पकड़ रखा है। जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंचा तो देखा लोगों की भीड़ भाई व उसके दोस्तों को पीट रही है। किसी तरह मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लोगों से छुड़ाया। पुलिस ने करण, शीशू और दक्ष को घायल अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दक्ष की गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर चंद्रेश शर्मा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर चंद्रेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने दक्ष, करण व शीशू के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें