फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार की टक्कर से ऑटो सवार तीन महिलाओं की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना रोड पर घुघरा के पास हुआ हादसा, रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सोहना रोड स्थित गांव घुघेरा के समीप तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल गांव कालियाका के रहने वाले हैं। घटना रविवार करीब सात बजे की है। ऑटो सवार परिवार के लोग गांव चिरवाड़ी में बुजुर्ग महिला के निधन पर शोक व्यक्त कर अपने गांव वापस लौट रहे थे और घुघेरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अभी तक मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


हथीन गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, रविवार रात साढ़े सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव घुघेरा के समीप कार की टक्कर से ऑटो में सवार कई सवारियां घायल हो गई हैं। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तीन महिलाओं को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 12 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतकों में ऑटो सवार गुलकंदी, रामवती, और कैलाशी शामिल हैं, जबकि अंगूरी, गीता, राजबाला, पुष्पा, बबिता, हेमा, सविता, ललिता, राकेश, अजय, वीरेंद्र और प्रवेश घायल हो गए। हथीन गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मारी है। कार चालक मौके से फरार हो गया। चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन - अस्पताल में पंहुचा घायल मरीज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें