फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला की जिंदा जलाकर हत्या के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। पुन्हाना खंड के गांव लहरवाड़ी में मुबीना नाम की महिला की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में करीब एक साल बाद नूंह सीआईए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुबीना की तीन देवरानी-जेठानी को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मन्ना, राहिला और समीना के रूप में हुई है। तीनों को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा एक किशोरी को भी हिरासत में लिया गया है।

सितंबर 2025 में पारिवारिक विवाद के दौरान मुबीना को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया गया था। आग में बुरी तरह झुलसी मुबीना को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माैत से पहले दिए थे बयान
इस मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मुबीना ने मौत से पहले जयपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी मीणा के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। पुलिस की जांच में इन बयानों को अहम आधार माना गया। इसके अलावा विवेचना के दौरान सामने आए अन्य तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें