फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कंपनी के तीन सुरक्षा गार्ड ने चुराए 11.40 लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रोस्टफ्रे स्टील्स कंपनी के एचआर मैनेजर सोनू चौहान (निवासी होडल) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी की सुरक्षा का जिम्मा फरीदाबाद की टाइगर स्कॉर्टी कंपनी को दिया गया था। सुरक्षा के लिए दिन में दो और रात में दो गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहते थे। 27, 29 और 30 नवंबर की रात में कंपनी से 9538 किलोग्राम एमएस सीट, परलीन, सेगरोट और नट-बोल्ट चोरी हो गए, जिनकी कुल कीमत 11.40 लाख रुपये है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, जिससे पता चला कि कंपनी के ही सुरक्षा गार्डों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों में संजय कॉलोनी निवासी साहिल, बेला गांव निवासी रोहित और गहलब गांव निवासी शिवकुमार शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें