फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: त्रिकोणीय मुकाबले में आमने-सामने हैं तीन सियासी घराने

विज्ञापन
विज्ञापन
शेर सिंह डागर
विज्ञापन


नूंह। नूंह विधानसभा क्षेत्र भले ही शैक्षणिक व आर्थिक रूप से पिछड़ा रहा हो लेकिन सियासत में इस विधानसभा की धमक चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक रही है। इस विधानसभा ने देश को तैयब हुसैन के रूप में ऐसा नेता भी दिया, जिन्होंने तीन राज्यों संयुक्त पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मंत्री बनने का अटूट रिकॉर्ड कायम किया है। इसी प्रकार खुर्शीद अहमद जैसे तेज-तर्रार नेता का नाम भी मेवात की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रदेश में मंत्री से लेकर खुर्शीद अहमद केंद्र में सांसद भी चुने गए थे। तीसरा सियासी घराना कुंवर सूरजपाल सिंह का है, जिन्होंने 1996 में पहली बार मेवात में कमल खिलाया था। नूंह विधानसभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा और इनेलो ने इन्हीं तीनों घरानों से अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।
सियासी घरानों के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला
नूंह विधानसभा क्षेत्र के इन्हीं तीन सियासी घरानों से संबंधित प्रत्याशियों के बीच इस बार चुनावी माहौल बना हुआ है। तीन प्रदेशों में मंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले तैयब हुसैन के पौत्र और पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के बेटे ताहिर हुसैन इस बार नूंह विधानसभा सीट से इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सांसद व प्रदेश में मंत्री रहे खुर्शीद अहमद का बेटे आफताब अहमद इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। तावडू विधानसभा सीट पर पहली बार कमल खिलाने वाले कुंवर सूरजपाल सिंह के पुत्र और प्रदेश में खेल मंत्री रहे कुंवर संजय सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा है। ऐसे में इन्हीं तीनों के बीच मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के फेरबदल और कटने से रोचक हुआ मुकाबला
टिकट कटने और फेरबदल के कारण भी यहां मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है। कुंवर संजय सिंह इससे पहले सोहना से विधायक थे। वह इस बार भी सोहना सीट से ही पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने इस बार उनके टिकट में फेरबदल करते हुए उन्हें नूंह विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, इसी सीट से पूर्व विधायक जाकिर हुसैन भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और कुंवर संजय सिंह को मैदान में उतार दिया। इससे जाकिर हुसैन के पुत्र ताहिर हुसैन ने भाजपा से बगावत कर दी और वह इनेलो की टिकट से चुनावी मैदान में कूद पड़े। जजपा ने इस सीट पर वीरेंद्र गांगोली और आम आदमी पार्टी ने राबिया किदवई को चुनावी मैदान में उतारा है। यह भी अपने आप में इतिहास है कि नूंह सीट पर पहली बार किसी राजनीतिक दल ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है।
नूंह विधानसभा क्षेत्र
कुल वोट - 207841
पुरुष मतदाता - 111318
महिला मतदाता - 96508
अन्य- 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें