पुलिस की गिरफ्त में अलग-अलग स्थानों से पकड़े आरोपी।
- फोटो : Palwal
होडल। थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर चोरी , मारपीट कर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी की विभिन्न मामलों में अदालत से फरार चल रहे कल्लू निवासी होडल किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम कल्लू उर्फ कुमरचंद निवासी होडल बताया है। पकड़े गए आरोपी पर चोरी मारपीट कर घायल करने ,शराब पीकर हंगामा करने और फायरिंग करने का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी 2012 में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था। वहीं कुलदीप सिंह ने बताया कि हसनपुर के गांव फाट नगर निवासी राकेश के खिलाफ पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज किया था। जिसमें वह फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपी को हसनपुर चौक से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीसरे मामले में डाकोरा निवासी नारायण को मुंडकटी चौक से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर 2013 में जान से मारने की धमकी व हवाई फायरिंग करने का मामला दर्ज था। आरोपी अदालत से फरार चल रहा था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।