फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरने से तीन लोग दबे, मकान मालिक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत गिरने से तीन लोग दबे , मकान मालिक सहित दो की मौत
विज्ञापन

पलवल। गांव पृथला में पुराने मकान की दीवार बनाते समय छत गिरने से मकान मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

गदपुरी थाना पुलिस के अनुसार, गांव पृथला निवासी श्रीचंद के पुराने मकान की दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसी दीवार को हटाने के लिए नई दीवार बनाई जा रही थी। तभी पुरानी दीवार को हटाते और नई दीवार की चिनाई करते समय छत गिर गई, जिसमें मकान मालिक श्रीचंद, मिस्त्री सुभाष और बेलदार धर्मेंद्र दब गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए फरीदाबाद के एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने श्रीचंद और राजमिस्त्री सुभाष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेलदार धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें