फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लूट के लिए तीन भाइयों ने की बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश सैनिक फार्म इलाके में वारदात, दो भाई गिरफ्तार, तीसरे की तलाश
विज्ञापन

हथौडा व प्लास से सिर पर ताबड़तोड़ हमलाकर दी वारदात अंजाम

मुख्य आरोपी ने पीड़ित के घर में एक सप्ताह पहले की थी रंगाई-पुताई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
पॉश कॉलोनी सैनिक फार्म की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में लूटपाट के लिए बुजुर्ग सतीश कुमार भारद्वाज (75) की मंगलवार रात एक बजे हत्या कर दी गई। एमसीडी से सहायक इंजीनियर के पद से रिटायर हुए बुजुर्ग ने बुधवार सुबह गेट नहीं खोला तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग बेडरूम में लहूलुहान पड़े थे। हथौड़े व प्लास आदि से वार कर बुजुर्ग की हत्या की गई थी। नेब सराय थाना पुलिस ने हत्या की इस वारदात को कुछ घंटे में सुलझाते हुए दो भाई रवि कुमार व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे भाई मुकुल की तलाश की जा रही है। रवि ने एक सप्ताह पहले बुजुर्ग के घर रंगाई-पुताई की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे बुजुर्ग के घर से लूटा गया कुछ सामान, हथौड़ा व फरार होने के लिए इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद किया है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि सतीश ए1/55 फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में अकेले रहते थे। पत्नी की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। एक बेटा सेना में ब्रिगेडियर है और तैनाती मध्यप्रदेश में है। दूसरा बेटा अमेरिका में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है और वह परिवार के साथ वैशाली गाजियाबाद में रहती है। बुजुर्ग ने बुधवार सुबह 8:15 बजे तक गेट नहीं खोला तो 8:19 बजे पुलिस को सूचना दी। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग के सिर पर हथौड़ा व प्लास जैसी नुकीली चीज वार करने के निशान थे। सिर फटा हुआ था। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दो आरोपी लूट का सामान लेकर घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने रवि व धर्मेंद्र को दबोच लिया। दोनों सैदुल्लाजॉब में किराये पर रहते थे। दक्षिणी रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी ने बताया कि सतीश की लूटपाट के लिए हत्या की गई है। सतीश पुलिस के रजिस्टर में सीनियर सिटीजन थे। बीट स्टाफ लगातार उनके संपर्क में था। रवि ने उनके घर में रंगाई-पुताई की थी। रवि ने ही साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी पुरानी जूलरी व दो मोबाइल ले गए थे
बुजुर्ग के घर से आरोपी पुश्तैनी जूलरी, चांदी व सोने के सिक्के, कुछ विदेशी करेंसी और दो मोबाइल लूटकर ले गए थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कुछ बरामद कर ली गई है। सतीश के बेटों के आने के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी कितनी जूलरी व नकदी लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें