फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र व प्रॉपर्टी आईडी बनवाने में फूल रही लोगों की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

21श्चड्डद्यश्च1- होडल नगर परिषद कार्यालय में अधूरे पड़े हैं कार्य। - संवाद
21श्चड्डद्यश्च2- इन सीढियों से चढ़कर जाना पड़ता है कार्यालय तक। - संवाद
-
जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र व प्रॉपर्टी आईडी बनवाने में फूल रही लोगों की सांस
- नगर परिषद कार्यालय में नहीं शुरू हुई लिफ्ट, तीसरे तल पर स्थित हैं सभी जरूरी कार्यालय
- पहली मंजिल पर वाहन पार्किंग, दूसरी पर बैठक सदन व तीसरे पर स्थापित किए गए हैं कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया नगर परिषद का भवन लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कार्यालय तीसरे तल पर स्थित है और लिफ्ट बंद पड़ी है। लोग सीढियां चढ़कर कार्यालय तक पहुंचते हैं तो उन्हें अधिकारी नहीं मिलते, जिससे उनका रोष दोगुना हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों को होती है। बड़ी मुश्किल से तो वे कार्यालय में पहुंचते हैं, परंतु अधिकारियों के अनुपस्थित होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। यहां तक कि मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाली खिड़की भी तीसरी मंजिल पर है, जिस पर लोगों को सबसे ज्यादा आवागमन रहता है।
दरअसल, पुरानी नगर पालिका की जगह पर बनाई गई नगर परिषद की तीन मंजिला इमारत पर सरकार द्वारा लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये का खर्चा किया गया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कार्यालय में लिफ्ट का प्रबंध भी किया गया है। इमारत में कार्यालय तो शुरू कर दिए गए, लेकिन लिफ्ट को अभी तक चालू नहीं किया गया है। परिषद के पास फिलहाल बजट की कमी होने के कारण लिफ्ट सहित अन्य कार्य अधर में लटक गए हैं। यदि कोई दिव्यांग या बुजुर्ग नगर परिषद संबंधित कार्य कराने पहुंचता है तो उसे भी सीढि़यों के रास्ते जैसे-तैसे कार्यालय पहुंचने को मजबूर होना पड़ता है। इमारत में सबसे नीचे वाहन पाकिंग की व्यवस्था है, जबकि दूसरी मंजिल पर सदन की बैठक के लिए हाल का निर्माण कराया गया है और तीसरी मंजिल पर परिषद के कार्यालय स्थापित हैं।
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व प्रॉपर्टी आईडी के लिए जाना पड़ता है तीसरे तल पर
नगर परिषद कार्यालय में सबसे ज्यादा आवागमन प्रॉपर्टी आईडी व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को होता है। सभी कार्यालय तीसरी मंजिल पर स्थापित किए गए हैं। यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब पांच दर्जन सीढियां चढकर जाना पड़ता है। सीढियां चढ़ने और उतरने में ही आमजन की सांस फूल जाती है। लोगों का कहना है कि अभी सर्दी के मौसम में ही जब तीसरी मंजिल पर बने कार्यालय तक पहुंचने में पसीना निकल जाता है तो आगामी गर्मियों के दिनों में तो हालत खराब हो जाएगी। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रापर्टी आईडी, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा आमजन से संबंधित कार्य करने वाले कार्यालय इमारत की पहली मंजिल पर ही स्थापित होने चाहिएं, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पडे।
विज्ञापन


फिलहाल परिषद में फंड की कमी है, जिसके कारण लिफ्ट के अलावा गेट व अन्य कार्य रुके हुए हैं। फंड आने के बाद सभी कार्य पूरे कराए जाएंगे और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- मनेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें