फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। छह महीने पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण ने बताया कि एक पीड़ित व्यक्ति ने 17 दिसंबर वर्ष 2018 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 दिसंबर की रात वह और उसकी पत्नी व बेटी घर में सोई हुई थी। रात के समय पीड़ित की बेटी शौच के लिए उठी तो गांव नखरोला निवासी मुफीव व सैफली पीड़ित की बेटी को जबरन उठाकर तालाब के किनारे बने कमरे में ले गए । इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसी दिन से फरार था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दूसरे मामले में महिला थाना पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व रात के समय घर में सो रही युवती का अपहरण कर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में नखरोला अलवर (राजस्थान) निवासी जमशेद व इस्माईल बाझौट (राजस्थान) निवासी कमरु और जयसिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें