पलवल।
जानलेवा हमले के मामले में जिले की अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने तीन दोषियों को पांच-पांच साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने मंजीत, करमबीर और चमन को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। वहीं, मंजीत को आर्म्स एक्ट के तहत एक साल की अतिरिक्त कठोर कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई गई है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. तैयब हुसैन की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनाए फैसले में तीनों दोषियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने सभी सजाओं को एक साथ चलाने के आदेश दिए हैं। इसके चलते तीनों को प्रभावी रूप से पांच साल जेल में रहना होगा। पहले जेल में बिताई गई अवधि का लाभ भी मिलेगा। अदालत ने तीनों के सजा वारंट तैयार कर उन्हें फरीदाबाद की नीमका जेल भेजने के आदेश दिए हैं।