फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: टेक-होम राशन पायलट परियोजना से पोषण सुधार को मिलेगी नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विश्व खाद्य कार्यक्रम के सहयोग से नूंह में टेक-होम राशन पायलट परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण स्तर में सुधार लाना तथा कुपोषण की समस्या को प्रभावी रूप से कम करना है।


परियोजना के अंतर्गत टेक-होम राशन उत्पादों का निर्माण मुरथल स्थित उत्पादन इकाई में किया जाएगा, जिसका संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। यहां निर्मित उत्पादों की आपूर्ति नूंह क्षेत्र के लाभार्थियों तक सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


यह पायलट परियोजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2023 के पोषण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप टेक-होम राशन प्रणाली में परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत पोषण गुणवत्ता, उत्पादों की विविधता तथा लाभार्थी-अनुकूल वितरण प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया गया है।

विभिन्न आयु वर्गों एवं लाभार्थियों के लिए विशेष उत्पाद

परियोजना के अंतर्गत 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों, कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग पोषण उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। 6 माह से 1 वर्ष तक के बच्चों को सेहत पिटारा शिशु आहार (मीठा) एवं सेहत पिटारा खिचड़ी (नमकीन) प्रदान की जाएगी, जिसके पैकेट का रंग पीला होगा। एक से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए सेहत पिटारा हलवा (मीठा) एवं सेहत पिटारा खिचड़ी (नमकीन) उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके पैकेट का रंग हरा रखा गया है।
विज्ञापन


6 माह से 3 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों के लिए शक्ति तारक शिशु आहार/हलवा (मीठा) तथा शक्ति तारक खिचड़ी (नमकीन) उपलब्ध होगी। इन उत्पादों की पहचान गुलाबी रंग के पैकेट से की जाएगी। गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण साथी हलवा (मीठा) एवं पोषण साथी खिचड़ी (नमकीन) प्रदान की जाएगी। इन उत्पादों की पैकेजिंग पीले रंग में की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें