फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आईटीआई में दाखिले के लिए तीसरे चरण की मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया के तीसरे चरण में शुक्रवार को तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई। मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थी 12 अगस्त तक फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, 11 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके बाद खाली सीटों के लिए अगले चरण में काउंसलिंग होगी।
पहले और दूसरे चरण में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। संस्थान के अनुसार, इन्हें आगामी चरणों में भरने का प्रयास किया जाएगा। तीसरे चरण के बाद 14 अगस्त को सभी संस्थानों में रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर छात्रों को ट्रेड और संस्थान बदलने का मौका मिलेगा। 14 से 16 अगस्त तक पोर्टल पर संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को चौथे चरण की मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई हथीन के इंचार्ज मनोहरलाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा करना जरूरी है। समय सीमा निकल जाने के बाद संबंधित सीट अगले चरण के लिए रिक्त मान ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें