फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बंद मकान से जेवर चोरी मामले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

कैंप थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में सीआईए पलवल की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शेखपुरा मोहल्ला निवासी हेमंत और वृंदावन के रतन छत्री पुरानी काली देह निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने हेमंत से चोरी के जेवरात बेचकर बचे 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि मई में भीमसैन कॉलोनी निवासी देवराज के बंद मकान का ताला तोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया गया था। उस वक्त परिवार अपने पैतृक गांव गया था। मामले में पहले तेजपाल उर्फ तेजन उर्फ छोटा बनिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे चोरी के जेवरात बेचकर बचे हुए रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई थी। हेमंत को जेल भेज दिया गया है, जबकि संजय को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें