फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गैंबलिंग ऐप के जरिये ठगी करने वाला तीसरा बदमाश गिरफ्तार, साढ़े 14 लाख रुपये बरामद

Thu, 13 Jun 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। तिरंगा गैंबलिंग ऐप पर कलर ट्रेडिंग करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे बदमाश को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढ़े 14 लाख रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को आरोपी के भाई सहित एक अन्य आरोपी को मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में ठगी करने पर विदेश से मिलने वाले डॉलर को रुपयों में बदलने वाले एक अन्य आरोपी की जानकारी भी मिली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी रही है।
साइबर क्राइम थाना में कार्यरत देवी सिंह के अनुसार वह ऐप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार करने वालों पर नजर रखने का काम करते हैं। उन्हें सूचना मिली कि तिरंगा ऐप के नाम से फर्जी गैंबलिंग ऐप चलाई जा रही है। ऐप पर कलर ट्रेडिंग कर रुपये कमाने का लालच देकर युवाओं को जाल में फंसाया जाता है। यह तिरंगा ऐप विदेशियों द्वारा भारत के लोगों के साथ ठगी करने के लिए चलाई जा रही है, अभी देश में लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगाई जा चुकी है। पलवल में इस ऐप के जरिये दो युवक लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि दोनों साइबर ठग रामनगर पार्क में मौजूद है। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। आरोपी पुलिस को टीम को देख कर भागने का प्रयास करने लगे, परंतु पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान जवाहर नगर कैंप निवासी यश कुकरेजा व यूपी के जिला चित्रकूट स्थित गांव ईंटखरी निवासी कुलदीप के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो आरोपी यश कुकरेजा के कब्जे से पांच लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, हाथ घड़ी, दो मेट्रो कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, गेमजोन कार्ड बरामद हुआ। वहीं, कुलदीप से 11 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, नोट गिनने की मशीन, आधा दर्जन एटीएम कार्ड, नकली नोट नुमा कागज, शूटिंग माइक, कूपन, घड़ी, सोने की चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट, कान की बाली सहित अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी कुलदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई संदीप भी सट्टा खिलवाने में सहयोग करता है। पुलिस ने संदीप को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से साढ़े 14 लाख रुपये की राशि बरामद की। इस राशि की जांच आयकर विभाग को सौंपी गई है। साइबर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार का कहना है कि मामले में डॉलरों को रुपयों में तब्दील करने वाले एक युवक सहित अन्य के बारे में जानकारी मिली है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें