फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आज रहेगा बसों का संकट, 22 बसें पीएम की रैली में जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सोमवार को जिला परिवहन विभाग के बेड़े की 22 बसें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लोगों को लेकर जाएंगी । बसें सुबह पांच बजे मोदी की यमुनानगर रैली के लिए रवाना होंगीं। इस कारण जिला परिवहन बेड़े में बसों का संकट रहेगा।
विज्ञापन

बसों के रैली में जाने के कारण कई रूटों पर रोडवेज की बसें कम संख्या में चलेगीं अथवा उनके फेरों में कमी आएगी। रोडवेज के डीआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 22 बसें यमुनानगर के लिए जाने के बावजूद यात्रियों को परेशान नही होने दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जिन बसों को यमुनानगर भेजा जा रहा है उन्हें जिला पलवल के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में रात्रि में ही भेज दिया जाएगा। सुबह पांच बजे सभी बसें रवाना होंगी । जिला परिवहन बेड़े में वर्तमान में कुल 100 बसें हैं। 22 बसें यमुनानगर रवाना होने के बाद बसों की कमी होने पर जिला के यात्रियों को गंतव्य पहुंचने के लिए समानांतर परिवहन सेवाओं का सहारा लेना पड़ सकता है। ऑटो एवं निजी बसों में सफर करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें