फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 1.87 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- निजी कंपनी के डायरेक्टर से पैसे लेकर तीसरे पक्ष के नाम जमीन कर दी रजिस्टर्ड
विज्ञापन


पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने 1.87 करोड़ रुपये की जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद स्थित निजी कंपनी के डायरेक्टर से जमीन के नाम पर 1.87 करोड़ रुपये ले लिए गए जबकि जमीन को पहले ही किसी और को बेच दिया गया था। मामले में शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
चांदहट थाना अंतर्गत चौकी बागपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में मुख्य आरोपी घनश्याम को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद की निजी कंपनी बीकेआर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर योगेन्द्र द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि दिसंबर 2023 में आरोपी घनश्याम ने योगेन्द्र से संपर्क कर नंगलिया गांव में स्थित अपनी 12 कनाल 18 मरले जमीन को 1 करोड़ 87 लाख 23 हजार 125 रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया। घनश्याम ने 10 जनवरी 2024 को इकरारनामा किया, जिसके बाद योगेन्द्र ने किश्तों में कुल 52 लाख रुपये अदा कर दिए। जमीन की रजिस्ट्री की तिथि 10 अक्टूबर 2024 तय की गई थी। हालांकि, जब रजिस्ट्री की तारीख आई, तो घनश्याम ने टालमटोल शुरू कर दिया। बाद में योगेन्द्र को पता चला कि घनश्याम ने जमीन की रजिस्ट्री पहले ही 14 अगस्त 2024 को उर्मिला के नाम कर दी थी। इसके बाद उर्मिला ने वह जमीन 20 सितंबर 2024 को मेसर्स प्रोपजोन रियलकॉम प्राइवेट लिमिटेड को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित योगेन्द्र का आरोप है कि यह पूरी धोखाधड़ी एक साजिश के तहत की गई, जिसमें घनश्याम के साथ उर्मिला, मामचंद नंबरदार, लोकेन्द्र भाटी और मेसर्स प्रोपजोन रियलकॉम प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में घनश्याम को गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें