मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर आज जिला रहेगा अस्थायी रेड जोन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज प्रस्तावित पुन्हाना दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बीएनएसएस, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार, आज सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे जिला अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित रहेगा। इस अवधि में जिले की सीमा में किसी भी प्रकार के ड्रोन (यूएवी), माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर, पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंग आदि उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध रहेगा।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि केवल कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं अथवा अन्य शासकीय कार्यों के लिए लिखित रूप से अधिकृत सरकारी एजेंसियों एवं अधिकारियों को ही इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।