संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। अवैध कनेक्शन के कारण खंड नगीना के ग्राम उलेटा में महीने भर से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत के कारण ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह प्रभावित है। स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है या फिर 1,000-1,200 रुपये के दर से पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि 16 जुलाई को पेयजल विभाग के जेई अबरार अहमद, एसडीई अजय जांगड़ा, एसडीई सूबे सिंह और सीई अमित संडीला को समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सीएम, उपायुक्त और जन स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
कोट
16 जुलाई को अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं निकाला गया है। - सलीम खान मेव, पूर्व जिला अध्यक्ष, ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन, नूंह
जल्द ही अवैध कनेक्शन को कटवाकर पानी की आपूर्ति सुचारू की जाएगी। - अमित संडीला, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग