फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा 25 लाख तक का लोन

Sun, 28 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आकर प्रभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्कीम कोड 417 शुरू की गई है।
विज्ञापन

 
इसमें जिला इंडस्ट्रीज सेंटर (डीआईसी) और खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) हरियाणा द्वारा प्रदेश भर से प्रतिभागियों को चुनकर भेजा जाता है। इनको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस स्कीम पर वर्ष 2006 से काम चल रहा है और अब पलवल को इसके लिए चुना गया है।

डीआईसी और केवीआईसी के समझौते में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान को प्रशिक्षण का केंद्र बनाया गया है। पीएमईजीपी इस योजना में प्रशिक्षण के बाद छह दिन की ट्रेनिंग पर पांच लाख तथा दस दिन की ट्रेनिंग पर पांच लाख से 25 लाख तक लोन देने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन


हाल ही में शुरू हुए बैच में प्रदेश के यमुनानगर, अंबाला, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत आदि जिलों के प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीएमईजीपी के तहत शिशु, किशोर, तरुण अवस्था में लोन को बांटा गया है। इसमें अलग-अलग जरुरत के हिसाब से लोन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभागियों में कंप्यूटर सेंटर, आरा मशीन, प्लास्टिक सीट, बैट मैटल, प्लास्टिक दाने के साथ कई अन्य काम करने वाले प्रतिभागी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत इस प्रशिक्षण में पलवल को चुना गया है। यमुनानगर से प्रशिक्षण के लिए चुने गए श्याम सिंह व फरीदाबाद से धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनका फोरजिंग का काम है इस प्रशिक्षण के बाद वह अपना व्यापार बढ़ा पाएंगे।

प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एके त्यागी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर प्रतिभागी पहले से ही अपना काम कर रहे हैं। पलवल में इस बैच के शुरू होने से स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रशिक्षण में इनको अच्छा उद्यमी बनने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें