फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोलियां नहीं उठे जनाजे

Fri, 27 May 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
sad - फोटो : file photo
विज्ञापन
 गांव उटावड़ के जिस घर से बृहस्पतिवार को दो डोलियां उठनी थीं वहां से चार जनाजे निकलते देख हर दिल रो पड़ा।  जो टेंट बारातियों व मेहमानों के बैठने के लिए लगाए गए थे, वहां अब पुलिस के जवान चौकसी के लिए बैठे थे।  
विज्ञापन


 गांव नसीर की दो पुत्रियों की शादी बृहस्पतिवार को होनी थी। जिसके लिए बुधवार से ही घरवाले तैयारी में जुटे थे। शामियाने तो बुधवार को ही लग चुके थे। खानसामें भी पकवान बनाने की तैयारी में जुटे थे लेकिन बुधवार दोपहर हुई वारदात में परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद से अब घर के आंगन में शहनाई की गूंज नहीं सुनाई दे रही वहां तो बस मातम पसरा है। 

गांव उटावड़ निवासी कांग्रेसी नेता बिलाल अहमद ने बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में बताया कि आज मरहूम दीन मोहम्मद के परिवार में नसीर की दो बेटियों का निकाह था। दीन मोहम्मद व हरियाणा पुलिस के दरोगा याहया के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर अचानक एक बच्चे ने याहया पक्ष के एक युवक पर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिस पर परिवार के लोग तैश में आ गए। 
विज्ञापन


दीन मोहम्मद पंचायती आदमी थे। वक्त की नजाकत को समझते हुए वे याहया के परिजनों को समझाने चले गए। लेकिन याहया पर तो जैसे खून सवार था, उसने दीन मोहम्मद को सीधे गोली मार दी। जिसमें दीन मोहम्मद की उसी पल मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर जब दीन मोहम्मद के परिजन मौके पर पहुंचे तो तीन और लोगों वसीम, रज्जाक व हामिद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें