फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार के चौड़ीकरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, जाम लगने से होती थी मरीजों को परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव के पलवल दौरे के दौरान दिए निर्देशों को जिला स्वास्थ्य विभाग प्राथमिकता के तौर पर ले रहा है। निदेशक के निर्देश के बाद शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार को चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। जेसीबी मशीन की सहायता से अस्पताल के पुराने गेट को तोड़ दिया गया और उसका चौड़ीकरण कर नए सिरे से गेट को बनाने का कार्य शुरू किया गया। गेट के निर्माण के बाद लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, वर्षों पहले बने जिला नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार की चौड़ाई काफी कम है। अस्पताल को पहले 100 बेड का दर्जा मिला और नया भवन बना। इसके बाद 200 बेड का भी दर्जा दिया गया, परंतु अस्पताल के प्रवेश द्वार की किसी ने सुध नहीं ली। गेट की चौड़ाई कम होने व सामने अतिक्रमण होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। बीते सप्ताह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव ने टीम के साथ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया था। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निदेशक ने अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों को फटकारा और सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रवेश द्वार बेहद संकरा है। यहां आमने-सामने से गाड़ी आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे तुरंत प्रभाव से ठीक कराया जाएगा। निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रवेश द्वार के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान ने बताया कि प्रवेश द्वारा को चौड़ा बनाया जा रहा है, ताकि आमने-सामने वाहन आने पर जाम की स्थिति न बने। साथ ही सामने होने वाले अतिक्रमण से भी इस कार्य से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें