संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, नगीना में विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिनका शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगीना के सरपंच नसीम के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इसी क्रम में भादस गांव स्थित विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एसएमसी कमेटी के सदस्यों के साथ गांव के सरपंच शौकत विशेष रूप से मौजूद रहे।