फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को पलवल खंड के अध्यापकों ने खंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध जताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप अपनी मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

जिला प्रधान वेदपाल और महासचिव गीतेश कुमार ने कहा कि सरकार अपने आश्वासन के बावजूद लंबे समय से आंदोलनरत पीटीआई और ड्रॉइंग टीचर को समायोजित नहीं कर रही है। सरकार फिर एक बार गलत मंशा के कारण कोर्ट मामलों में फंसा देना चाहती है। अतिथि अध्यापकों सहित कंप्यूटर टीचर्स, लैब अटेंडेंट, एसएसए व स्कूलों में लगे सभी कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करते हुए उच्चतम न्यायालय के समान काम-समान वेतन के फैसले को लागू करने में आनाकानी कर रही है। मांग की गई कि 134-ए एक्ट को समाप्त किया जाए, आरटीई को प्री-प्राइमरी से बारहवीं तक के छात्रों को शामिल करते हुए लागू किया जाए। वरिष्ठता आधार पर पदोन्नति की जाएं व परीक्षा की शर्त हटाई जाए। वहीं सभी विद्यालयों में मॉडल संस्कृति की सुविधाएं देने और विद्यार्थियों से किसी प्रकार की दाखिला व मासिक फीस न लेने की भी मांग की गई। इस मौके पर हरिचंद वर्मा, थानसिंह, मुक्ता शर्मा, सरला देवी, सरोज, सुरेंद्र, नरेश, हिम्मत, जमील, ओमप्रकाश जाखड़, हाकिम, राजेश, सुभाष गिरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें