फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और आसपास रही कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान को लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन और आसपास कड़ी सुरक्षा रही। नायब तहसीलदार गौरव कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं जीआरपी के जवानों के अलावा डीएसपी दिनेश कुमार भी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन

किसानों ने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मथुरा की तरफ से दिल्ली जाने वाली दो मालगाड़ियों को होडल रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। डीएसपी दिनेश कुमार और नायब तहसीलदार गौरव कुमार रेलवे पुलिस और स्टेशन पर तैनात अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें