फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन


पलवल। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 33वें दिन भी जारी रही। हरियाणा सरकार ने अग्निशमन कर्मचारियों को काम पर लौटने के आदेश दिए थे, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त नहीं की। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया और आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। अग्निशमन कर्मचारियों ने कहा कि उनकी विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार की ओर से काम पर लौटने के आदेश जारी किए जाने के बावजूद जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें