संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल कोट में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने के निर्देश विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने खंड शिक्षा अधिकारी ओम पाल तेवतिया को दिए हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को स्टाफ स्टेटमेंट भेजने का कहा है। हैडक्वाटर से भी शिक्षकों की तैनाती कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कोट में कुल 625 छात्र पढ़ रहे हैं। स्कूल में मात्र सात शिक्षक तैनात हैं। जिनमें से एक शिक्षक की एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है। विधायक ने कहा कि कोट सहित सभी स्कूलों में रिक्त पड़े सभी शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां कराई जाएगी। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।