फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 12वीं तक अपग्रेड होगा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। क्षेत्र के अकलीमपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को जल्द ही सीनियर सेकेंडरी (12वीं) स्तर तक अपग्रेड किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशालय, पंचकूला ने जिला शिक्षा अधिकारी से विद्यालय की विस्तृत फिजिबिलिटी एवं नॉन-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तलब की है। यदि रिपोर्ट सकारात्मक रहती है तो क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। 10 अगस्त तक रिपोर्ट हर हाल में भेज देनी है। शिक्षा अधिकारी बाल कृष्ण ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने और रिपोर्ट के परीक्षण के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें